विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के ओरेगॉन में भारतीय मूल के दो भाइयों की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर भी भारतीय मूल का ही है। पुलिस और मीडिया में आयी खबरों से यह जानकारी मिली है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन (अमेरिका), पांच मई अमेरिका के ओरेगॉन में भारतीय मूल के दो भाइयों की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर भी भारतीय मूल का ही है। पुलिस और मीडिया में आयी खबरों से यह जानकारी मिली है।

‘केजीडब्ल्यू’ न्यूज चैनल की खबर के मुताबकि, घटना बुधवार की है। आरोपी जोबनप्रीत सिंह ने पोर्टलैंड सिटी में स्थित एक मॉल में दो लोगों को गोली मार दी। पुलिस ने मरने वालों की पहचान नहीं बताई है।

हालांकि, मॉल में तम्बाकू की दुकान चलाने वाले कमल सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि मरने वाले दोनों भाई थे।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि जोबनप्रीत को मौके से पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

मॉल में काम करने वाले तनुस एलन ने बताया कि उसे तीखी बहस और एक-दूसरे पर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने कहा, “अचानक मैंने गोली चलने की आवाज सुनी और जब मैंने उस तरफ देखा तो दो लोग नीचे गिरे पड़े थे।”

खबर के मुताबिक, शहर में इस साल अभी तक 30 लोगों की हत्या हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस अवधि में 35 लोगों की हत्या हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी