देश की खबरें | दिल्ली में आग लगने से दो भाइयों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में शुक्रवार को फुटवियर सोल के एक स्टोर में आग लगने से दो भाइयों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में शुक्रवार को फुटवियर सोल के एक स्टोर में आग लगने से दो भाइयों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आयुष (5) और श्रीयांश (6) के रूप में हुई है, जिनके पिता फुटवियर के सोल का काम करते हैं और अपने किराए के घर के एक कमरे में उन्होंने संबंधित सामग्री रखी हुई थी।

पुलिस को संदेह है कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट से यह आग लगी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग के बारे में अपराह्न 2.44 बजे फोन आया, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग पर शाम चार बजे तक काबू पा लिया गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दोनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\