देश की खबरें | रोहिणी से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 915 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 915 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी भाइयों की पहचान नांगलोई के निहाल विहार निवासी 27 वर्षीय तेज सिंह और 20 वर्षीय सूबेदार सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों भाई हेरोइन की खेप लेकर रोहिणी सेक्टर 23-24 की लाल बत्ती पर आने वाले हैं।

यादव ने बताया, ‘‘प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की एक टीम निर्दिष्ट स्थान पर पहुंची, जिससे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने उनके कब्जे से 915 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मादक पदार्थ का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।’’

उन्होंने बताया कि तेज सिंह और सूबेदार सिंह पिछले करीब 10 महीने से दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका एक पारस्परिक मित्र मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था और उनका एक भाई, कुंवर सिंह, टैक्सी से दिल्ली और विभिन्न राज्यों के बीच मादक पदार्थों का परिवहन करता था।

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘कुंवर उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक प्रति चक्कर करीब 20,000 रुपये कमाता था।’’

उन्होंने बताया कि कुंवर सिंह को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2018 में एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

Weather Forecast Today, March 20: दिल्ली में बढ़ी तपिश, मुंबई में उमस और चेन्नई में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

\