देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के 'स्वतंत्रता सेनानी एन्क्लेव' में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उनके घर में हत्या कर दी गयी और पुलिस को

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दक्षिणी दिल्ली के 'स्वतंत्रता सेनानी एन्क्लेव' में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उनके घर में हत्या कर दी गयी और पुलिस को

बुधवार सुबह इसका पता लगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सतीश भारद्वाज (75) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उनके दोनों बेटे दिल्ली से बाहर रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने डकैती और हत्या का मामला दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रवि (28) और धर्मेंद्र (26) के रूप में हुई है, दोनों पर्यावरण परिसर में रहते हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे एक व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि उनके बुजुर्ग पड़ोसी घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। जब पुलिस वहां पहुंची, तो बुजुर्ग को खून से लथपथ पड़ा पाया। वहीं, कमरों में तोड़फोड़ की गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों की तलाश की।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) मीनू चौधरी ने बताया कि संदिग्धों की पहचान रवि कुमार और धर्मेंद्र के रूप में हुई है और उन्हें छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने भारद्वाज के सिर पर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से एक चांदी का कड़ा, चांदी का एक छोटा खड़ाऊ जो घर में एक छोटे से मंदिर में रखा था, सिक्के, दो हथौड़े व कटर बरामद किए गए। उनके कब्जे से एक ऑटो रिक्शा भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\