देश की खबरें | हिमाचल के ऊना में रील बनाने के दौरान दो लड़के नहर में गिरे, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया। इस घटना में दोनों लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 19 मार्च हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया। इस घटना में दोनों लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जोल के सोहारी इलाके में मंगलवार शाम चार किशोर नहाने के लिए नहर में गए थे। नहाने के बाद 16 वर्षीय सक्षम ठाकुर रील बना रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया।

उसने बताया कि ठाकुर को बचाने की कोशिश में अद्विक परमार (17) भी गिर गया। पुलिस ने बताया कि उनके साथ मौजूद दो अन्य किशोर मौके से भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, ठाकुर की मौत हो गई, जबकि परमार पानी से बाहर आया और उसने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। परमार को पहले एक निजी अस्पताल और फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस दल ने ठाकुर की तलाश के लिए स्वान दस्ते और ड्रोन की मदद ली। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ठाकुर का शव बरामद किया।

ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\