लॉकडाउन के दौरान विधायक की पुत्री को कोटा से लाने के मामले में दो अंगरक्षक, चालक निलंबित

पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस. ने विधायक अनिल सिंह के अंगरक्षकों शशि कुमार और राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जमात

नवादा, पटना, 24 अप्रैल बिहार के नवादा जिला के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल सिंह के दो अंगरक्षकों और वाहन चालक को विधायक की पुत्री को राजस्थान के कोटा से लाने पर निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस. ने विधायक अनिल सिंह के अंगरक्षकों शशि कुमार और राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किये गये दोनों अंगरक्षकों पर बिना सूचना दिए बिहार से दूसरे राज्य जाने और स्पष्टीकरण में दूसरे राज्य जाने की बात छिपाने के साथ कतर्व्यहीनता के आरोप हैं।

पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि नियम के अनुसार राज्य के बाहर कोई भी हमारा अंगरक्षक हथियार लेकर नहीं जा सकता है । सरकारी ड्यूटी के दौरान इसके लिए उसे अनुमति लेनी होती है । बिना अनुमति के हथियार लेकर जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है।

बिहार विधानसभा सचिवालय ने विधायक के साथ कोटा जाने वाले वाहन चालक शिव मंगल चौधरी को अनुमति के बिना राज्य से बाहर वाहन ले जाने के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बृहस्पतिवार को उन्हें निलंबित कर दिया था।

विधानसभा सचिवालय ने सिंह को सदन में भाजपा के सचेतक के तौर पर उक्त वाहन प्रदान किया है।

बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भाजपा विधायक अनिल सिंह को अपनी पुत्री को राजस्थान के कोटा से लाने के लिए यात्रा पास निर्गत करने वाले नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार को गत 21 अप्रैल को निलंबित कर दिया था।

नवादा जिले में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा शहर के लिए रवाना हुए थे और शनिवार देर रात अपने पटना आवास लौट आए थे।

अपनी पुत्री को कोटा से लाने के लिए सिंह को नवादा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने 15 अप्रैल को यात्रा पास जारी किया गया था, जो कि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उल्लेखनीय है कि जद (यू) से बर्खास्त राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और तेजस्वी ने कोटा में फंसे बिहार के छात्रों का मुद्दा शनिवार को उठाते हुए उन्हें वापस नहीं लाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

बिहार से बड़ी संख्या में मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्र हर साल राजस्थान के कोटा शहर जाते हैं जहां कई प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान स्थित हैं।

बिहार के कैमूर जिला की सीमा पर गत सोमवार को कोटा व भोपाल से पहुंचे 46 छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उनके गृह जिले में भेज दिया गया । उनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\