ताजा खबरें | लोकसभा में जम्मू कश्मीर से संबंधित दो विधेयक पेश

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023’ और ‘केंद्रशासित क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किए।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023’ और ‘केंद्रशासित क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किए।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किए।

‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023’ के माध्यम से राज्य विधानसभा में कुछ सीट आरक्षित करने के लिए जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन का प्रावधान है।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत राय ने इस विधेयक को पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं करता, तब तक विधानसभा में सीट आरक्षित करने की जल्दबाजी क्यों है?

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम विधेयक पेश किए जाने का विरोध कर रहे हैं।’’

गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि विधेयक पर चर्चा के जवाब के दौरान सारी बातों का उत्तर दिया जाएगा।

उन्होंने केंद्रशासित क्षेत्र सरकार अधिनियम, 1963 में संशोधन करने के प्रावधान वाले ‘केंद्रशासित क्षेत्र (संशोधन) विधेयक, 2023’ को भी सदन में पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\