देश की खबरें | दिल्ली के जहांगीरपुरी में कार लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक कैब चालक से उसकी कार कथित तौर पर लूटने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक कैब चालक से उसकी कार कथित तौर पर लूटने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय नितिन और 31 वर्षीय मनोज कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों घटना वाले इलाके के ही निवासी हैं।

ऐप आधारित कैब सेवा के चालक नवीन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उसे जी-ब्लॉक जहांगीरपुरी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रविवार को देर रात 2:17 बजे एक बुकिंग मिली।

हालांकि, पिक अप वाली जगह पर पहुंचने के बाद उसे कोई नहीं मिला तो उसने कार में ही आराम करने के बारे में सोचा। शिकायत के मुताबिक, करीब तीन बजे दो लोग वहां पहुंचे और उसे धमकाते हुए उसकी कार लेकर चले गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नवीन के हवाले से बताया कि वे शाह आलम बांध रोड की तरफ गये।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कई इलाकों में छापेमारी की गई और आरोपी एवं कार को जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक के पास खोज निकाला गया।

डीसीपी ने कहा कि नितिन आदतन अपराधी है और वह पहले भी चार मामलों में संलिप्त रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\