विदेश की खबरें | नेपाल में नकली सोना, जाली नोट तस्करी के आरोप में भारतीय समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में जाली नोट और नकली सोना बरामद कर भारतीय समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 18 जुलाई नेपाल में जाली नोट और नकली सोना बरामद कर भारतीय समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी बिनय कुमार सिंह (45) को जाली नोट और नकली सोने के लेनदेन के आरोप में नेपाली नागरिक दुर्गा बहादुर छेत्री (48) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को काठमांडू के बाहरी क्षेत्र बसुंधरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों के पास से जाली मुद्रा जब्त की, जिसमें 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के 400 भारतीय नोट, 500 रुपये मूल्यवर्ग वाले चार भारतीय नोट और 1,000 रुपये मूल्यवर्ग वाले छह नेपाली नोट शामिल हैं।

इसी तरह, पुलिस ने दोनों के पास से सोने जैसी दिखने वाली धातु के एक किलोग्राम वजन के दो टुकड़े, धातु के 200 पैकेट (प्रत्येक का वजन 10 ग्राम) और धातु के 10 ग्राम वजन के 20 टुकड़े भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने उनके पास से एक लेमिनेशन मशीन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\