देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘परमाणु बम’ की धमकी को लेकर दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ‘परमाणु बम’ साथ ले जाने का उल्लेख करने पर दो लोगों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ‘परमाणु बम’ साथ ले जाने का उल्लेख करने पर दो लोगों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना पांच अप्रैल की है जब गुजरात के राजकोट निवासी जिग्नेश मलानी और कश्यप कुमार ललानी ने अहमदाबाद जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा जांच किए जाने पर आपत्ति जताई।

विमानन कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों ने सुरक्षाकर्मी से कहा, ‘‘तुम क्या करोगे जब कहेंगे कि हम परमाणु बम ले जा रहे हैं।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलानी और ललानी को विमान एवं उसमें सवार यात्रियों के लिए खतरा पैदा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (इंदिरा गांधी हवाई अड्डा) उषा रंगानी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निर्माण क्षेत्र में ठेकेदार हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘वे दिल्ली के द्वारका में खरीददारी के संबंध में बातचीत के लिए अपने कारोबारी सहयोगियों से मिलने आए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\