देश की खबरें | भोजपुरी संगीतार की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में आर्थिक विवाद के कारण केबल से गला घोंट कर 24 साल के एक भोजपुरी संगीतकार की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जियो

नयी दिल्ली, 17 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में आर्थिक विवाद के कारण केबल से गला घोंट कर 24 साल के एक भोजपुरी संगीतकार की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में किराये के एक फ्लैट में 13 जून को बिहार के छपरा निवासी मुकेश चौधरी का शव मिला था।

यह भी पढ़े | Unlock 1.0: कोरोना से चल रही जंग का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को सराहा.

पुलिस ने बताया कि वह अपने अपार्टमेंट में म्यूजिक स्टुडियो चलाता था और वहां पिछले एक साल से रहता था ।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में संतोष कुमार एवं विकी सी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उन दोनों का पता लगाने के लिये पुलिस का एक दल यहां से वहां भेजा गया था।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारत में घुसपैठ कर चीन बना रहा था निगरानी चौकी, जो बना हिंसक झड़प का कारण.

अधिकारी ने बताया कि कुमार भोजपुरी संगीतकार है, उसका अपना यू ट्यूब चैनल है जिसके दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं । बिहार के छपरा जिले में उसका कार्यालय है जबकि विकी सी भोजपुरी गायक है ।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने आठ और नौ जून की दरम्यानी रात को कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर मुकेश की हत्या कर दी थी । बाद में उसके शव को एक कंबल में लपेट कर उसे टेबल के नीचे छिपा दिया था ।

उन्होंने बताया कि दोनों मुकेश का संगीत उपकरण, मोबाइल एवं पैसा लेकर बिहार भाग गये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\