देश की खबरें | मुंबई में कोरियाई महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक दिसंबर मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें मुंबई के खार इलाके में एक युवक इस महिला का यौन उत्पीड़न करता दिख रहा है।

वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर हैंडल पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और मंगलवार रात करीब आठ बजे जब वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी तब यह घटना हुई।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। महिला जब घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

खार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो आने के बाद उन्होंने इस घटना का संज्ञान लिया। उनके अनुसार, इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा के पटेल नगर से उन्हें पकड़ा। उनकी उम्र क्रमश: 19 एवं 21 साल है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला यूट्यूबर से संपर्क किया लेकिन वह यह कहते हुए पुलिस थाने नहीं पहुंची कि वह बाद में आयेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\