देश की खबरें | बालक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक ग्रामीण और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेमेतरा, 19 नवंबर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक ग्रामीण और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया गया है।

बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के बेमेतरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरिया गांव में एलेश्वर साहू (13) की हत्या के आरोप में पुलिस ने ओमप्रकाश साहू (35) और उसके रिश्तेदार शिव कुमार साहू (48) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में ओमप्रकाश के 17 वर्षीय पुत्र को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव करते हुए मनाएं पर्व.

पटेल ने बताया कि गत 16 नवम्बर को बोरिया गांव के तालाब से पुलिस ने एक बालक का शव बरामद किया था। शव के चेहरे और अन्य अंगों में जलाने के निशान थे तथा उसे तालाब में फेंका गया था।

उन्होंने बताया कि तालाब से शव बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शव बेमेतरा थाने के अंतर्गत खुरुसबोड गांव निवासी एलेश्वर का है। वह नौ नवंबर से लापता था।

यह भी पढ़े | Delhi: सीमा ढाका दिल्ली पुलिस में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाली पहली पुलिसकर्मी बनीं, 76 गुमशुदा बच्चों को खोजने में पाई थी सफलता.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में संदेह के आधार पर खुरुसबोड गांव के ही ओमप्रकाश से पूछताछ की गई तब ओमप्रकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पटेल ने बताया कि ओमप्रकाश से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि नौ नवंबर की शाम ओमप्रकाश ने अपने नाबालिग बेटे को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति दी थी। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक एलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना से ओमप्रकाश और उसका पुत्र घबरा गए तथा घायल बालक को अस्पताल ले जाने के बजाय छुपा दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश ने घटना की जानकारी देकर कबीरधाम जिले के निवासी अपने रिश्तेदार शिव कुमार को बुला दिया और दोनों मिलकर बालक को बोरिया ले गए। वहां उन्होंने बालक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में शव को तालाब में फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट