देश की खबरें | पुलिस पर हमला, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना जारचा पुलिस पर हमला करने तथा पथराव कर सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा, 13 मई थाना जारचा पुलिस पर हमला करने तथा पथराव कर सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि जारचा क्षेत्र के गांव रघुवीर गढ़ी के रहने वाले सैकड़ों लोगों ने नहर में एक युवक के डूब जाने के बाद मंगलवार देर रात को थाना जारचा पुलिस पर लाठी, डंडों से व ईंट पत्थर फेंककर जानलेवा हमला किया था तथा सरकारी वाहनों में तोड़-फोड़ की थी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना जारचा पुलिस ने आज पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपी सोनू तथा रवि नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पांडे ने बताया कि इस मामले में 160 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गांव रघुवीर गढ़ी के कुछ युवक समाना नहर के पास बैठकर शराब पी रहे थे तभी प्रीतम नामक शख्स की नहर में डूबने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद गांव में अफवाह फैल गई कि वे लोग नहर किनारे बैठकर शराब पी रहे थे, इसी बीच पुलिस वहां पर गश्त करती हुई आ गई और पुलिस को देखकर प्रीतम ने नहर में छलांग लगा दी।

पांडे ने बताया कि इस बात से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार की देर रात को नहर के किनारे इकट्ठे हो गए तथा वहां पहुंची पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर आदि से हमला करने लगे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि बुधवार दोपहर को प्रीतम का शव नहर से बरामद हुआ। इस बाबत प्रीतम के पिता हरस्वरूप ने उसके साथी छोटू तथा दीपक को नामित करते हुए हत्या का मुकदमा थाना जारचा में दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू