देश की खबरें | बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, तीन साथी भी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर पुलिस ने तीन दिन पहले बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.90 लाख रुपये लूटने के आरोप में देर रात मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उप्र), आठ जनवरी बुलंदशहर पुलिस ने तीन दिन पहले बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.90 लाख रुपये लूटने के आरोप में देर रात मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान निशांत उर्फ निक्की और शुभम उर्फ बाबा के रूप में की है। उनकी सूचना के आधार पर तीन अन्य साथियों - रवि बैंसला, धर्मवीर और अनुज को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया,''मंगलवार को शेरपुर गांव के पास रात्रि गश्त के दौरान सिकंदराबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए, जिनकी बाद में पहचान निशांत और शुभम के रूप में हुई।''

सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान उन्होंने 5 जनवरी को एक डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसमें सिकंदराबाद में एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.9 लाख रुपये लूटे गए थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों - धर्मवीर, अनुज और रवि को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि बरामद सामान में लूटी गई 50,100 रुपये की नकदी, दो मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल, एक अवैध देशी बंदूक और गोला-बारूद शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि घायल आरोपियों को चिकित्सा के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\