विदेश की खबरें | पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिम में मेजर समेत दो सैन्य कर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय जिले में एक खुफिया अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, दो सितंबर अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय जिले में एक खुफिया अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी समूह के आत्मघाती हमले में नौ सैनिकों के मारे जाने के दो दिन बाद हुई है।

सेना की मीडिया शाखा के ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ ने बताया कि यह मुठभेड़ शुक्रवार को ‘नॉर्थ वजीरिस्तान’ जनजातीय आदिवासी जिले के मीरान शाह में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना पर अभियान चलाया था।

बयान के अनुसार, सेना पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई और इसमें एक मेजर तथा एक अन्य जवान मारा गया। गोलीबारी में एक आतंकवादी भी मारा गया है और एक आतंकवादी घायल हुआ है।

सेना ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ वजीरिस्तान में अभियान जारी है।

अशांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में बृहस्पतिवार को टीटीपी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती हमला कर दिया था जिसमें नौ सैनिक और अन्य 20 लोग घायल हो गए थे।

हाल में, पाकिस्तान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित आतंकवादी गतिविधियों के कारण प्रभावित हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड