देश की खबरें | युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ''गे डेटिंग ऐप'' (समलैंगिक पुरुषों को मिलाने वाला ऐप) के जरिए युवक से मिले थे।

यह भी पढ़े | JEE Main की परीक्षा समाप्त, जेईई एडवांस में बैठेंगे ढाई लाख छात्र.

मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके का है जहां दोनों आरोपियों ने युवक का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और इसका विरोध करने पर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित (20) और कार्तिक (24) गौतमपुरी के निवासी हैं। दोनों को आली विहार इलाके के एक सुनसान वन क्षेत्र में शनिवार रात सन्नी दयाल (25) की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के छत्तीसगढ़ में एक दिन में सबसे अधिक 2,100 नए मरीज पाए गए, 24 की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने कहा कि वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, '' जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन गायब पाया गया। उस पर फोन करने पर बंद होने की जानकारी मिली। इसके बाद कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को खंगाला गया। ''

अधिकारी ने बताया कि सीडीआर की मदद से पुलिस गौतमपुरी निवासी अर्जुन कुमार तक पहुंची, जिसने उसका फोन सुमित द्वारा उपयोग करने की बात बतायी।

इसके बाद पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से मृतक का फोन बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया कि सुमित ने कार्तिक की मदद से दयाल की हत्या की बात स्वीकार की।

उपायुक्त ने कहा कि सुमित ने पुलिस को बताया कि वह एक ऐप के जरिए दयाल के संपर्क में आया। दोनों आरोपियों ने दयाल को मिलने बुलाया और उसे सुनसान जगह ले गए। आरोपियों ने दयाल से अपना फोन देने को कहा, जिससे इंकार करने पर उसकी हत्या कर फरार हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी