जरुरी जानकारी | कायदे का पालन नहीं करने वाले ट्वीट की पहुंच सीमित करेगी ट्विटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। उसने कहा है कि वह ‘बोलने के अधिकार’ की अनुमति तो देगी लेकिन नियम का पालन नहीं होने पर ‘पहुंच की स्वतंत्रता’ की अनुमति नहीं देगी।

नयी दिल्ली, 18 मार्च सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। उसने कहा है कि वह ‘बोलने के अधिकार’ की अनुमति तो देगी लेकिन नियम का पालन नहीं होने पर ‘पहुंच की स्वतंत्रता’ की अनुमति नहीं देगी।

ट्विटर ने अपनी नीतियां संशोधित करते हुए कहा कि वह उसके नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्वीट्स की पहुंच को सीमित कर देगी।

ट्विटर घृणा फैलाने वाले ट्वीट्स मिलने पर पहले तो उनकी मौजूदगी को सीमित करेगी और फिर बाद में उसपर अन्य प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि ट्विटर उपयोग करने वालों को अपने विचार प्रतिबंध की चिंता किए बिना जाहिर करने का अधिकार है।

कंपनी ने कहा, “हम यह भी मानते हैं कि हमारे मंच पर उपयोगकर्ताओं को हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री से सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। ये मान्यताएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की नींव हैं, पहुंच की स्वतंत्रता की नहीं। जहां उपयुक्त हो, हमारी नीतियों का उल्लंघन करने वाले ट्वीट्स की पहुंच को प्रतिबंधित कर उसकी पहुंच घटाकर उसे कम खोजने योग्य बना दिया जाए।”

अनुराग रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने