देश की खबरें | कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद (लॉक) किये जाने के कारण खड़े हुए विवाद के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को राहुल गांधी, पार्टी और उसके कई वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट को बहाल (अनलॉक) कर दिया।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद (लॉक) किये जाने के कारण खड़े हुए विवाद के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को राहुल गांधी, पार्टी और उसके कई वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट को बहाल (अनलॉक) कर दिया।

साथ ही, ट्विटर ने स्पष्ट किया है कि कथित दुष्कर्म एवं हत्या मामले की पीड़िता बच्ची के परिवार से तस्वीरें उपयोग करने से संबंधित सहमति पत्र सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के अकाउंट बहाल (अनलॉक) किये गए हैं, लेकिन इन तस्वीरों वाले ट्वीट को रोके (विथहोल्ड) रखा जाएगा क्योंकि ये भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं।

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद (लॉक) कर दिये थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस एवं राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी ‘अनलॉक’ हो हो गए हैं।

ट्विटर अकाउंट बहाल होने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘सत्यमेव जयते।’’

इसके साथ ही, कांग्रेस और उसके कई नेताओं ने ‘स्पीकअप अगेंस्ट ट्विटर्स हिपोक्रेसी’ (ट्विटर के पाखंड के खिलाफ आवाज उठाओ’ हैसटैग चलाया।

कांग्रेस एक नेता ने कहा, ‘‘भारत की जनता ट्विटर से जवाबदेही की मांग करती है। हम मांग करते हैं कि आप (ट्विटर) हमारी राजनीति में दखल देना बंद करो क्योंकि आप मोदी सरकार से डरते हो।’’

पार्टी के कई नेताओं की ओर से साझा किये गए बयान में कहा गया है, ‘‘ट्विटर से हमारी मांग है: मोदी सरकार के दबाव में आकर भारतीय नागरिकों की आवाज को दबाना बंद करो। भाजपा से मत डरो और उन सभी अकाउंट को बहाल करो जिन्होंने न्याय की मांग की।’’

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपना ट्विटर अकाउंट बहाल होने के बाद ट्वीट किया, ‘‘प्रिय ट्विटर, आपने मेरा अकाउंट लॉक क्यों किया, जबकि आप मेरा पोस्ट हटा सकते थे? मैंने अपना पोस्ट न तो डिलीट किया और न ही अपील की, फिर आपने मेरा अकाउंट बहाल क्यों किया? आप किसके दबाव में काम कर रहे हैं?’’

कांग्रेस एवं उसके नेताओं के अकाउंट बहाल कर दिये गये हैं, हालांकि वो तस्वीरें अब नहीं दिख रही हैं जिनको पोस्ट करने लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

ट्विटर से ‘पीटीआई-’ ने यह जानने के लिए संपर्क किया कि क्या राहुल गांधी या ट्विटर की ओर से इन ट्वीट को डिलीट किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\