खेल की खबरें | त्वेसा ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. त्वेसा मलिक ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर में एक ओवर 68 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण में बढ़त बना ली।

बेंगलुरू, 13 जुलाई त्वेसा मलिक ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर में एक ओवर 68 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण में बढ़त बना ली।

प्रतियोगिता में लगातार दूसरे दिन कोई भी खिलाड़ी अंडर पार का स्कोर नहीं बना पाई।

वर्ष 2021 से खिताब जीतने में नाकाम रही त्वेसा का कुल स्कोर चार ओवर 134 है।

त्वेसा ने पिछला खिताब 2021 सत्र के छठे चरण में जीता था। उन्होंने दुर्गा नित्तुर (दो ओवर 69) पर एक शॉट की बढ़त बना ली है। वर्ष 2020-21 में पेशेवर बनी दुर्गा की नजरें पेशेवर खिलाड़ी के रूप में पहला खिताब जीतने पर टिकी हैं।

पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही तीन खिलाड़ियों में शामिल एमेच्योर मन्नत बरार दूसरे दौर में चार ओवर 71 के स्कोर से तीसरे स्थान पर खिसक गई। वह त्वेसा से दो शॉट पीछे हैं।

पहले दौर में बाद शीर्ष पर चल रही खिलाड़ियों में शामिल स्नेहा सिंह (72) और सहर अटवाल (74) भी दूसरे दौर में खराब प्रदर्शन के बाद पिछड़ गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू