खेल की खबरें | त्वेसा मलिक ने फ्रांस में अच्छी शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने  ‘लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस’ के पहले दौर में तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ अच्छी शुरुआत की।

ड्यूविले (फ्रांस), 16 सितंबर भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने  ‘लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस’ के पहले दौर में तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ अच्छी शुरुआत की।

यह मई के बाद उनकी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है। वह गुरुवार को पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद संयुक्त रूप से 10वें पायदान पर थी।

पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड में खत्म हुई प्रतियोगिता में करियर का सर्वश्रेष्ठ संयुक्त सातवां स्थान हासिल करने वाली अमनदीप द्राल ने भी यहां अपनी लय को जारी रखी। वह दो अंडर 69 के कार्ड के साथ  संयुक्त रूप से 21 वें पायदान पर है।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में दीक्षा डागर और वाणी कपूर ने एक समान एक ओवर 72 का स्कोर किया। दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 48 वें स्थान पर है।

त्वेसा ने इस दौरान एक बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाई। अमनदीप में भी चार बर्डी लगाई लेकिन वह दो बोगी कर बैठी।

इनेस लकलेलेच, मेघन मैकलारेन और एमेच्योर नास्तासिया नदौद संयुक्त रूप से पहले  स्थान पर है। इन तीनों ने छह अंडर 65 का स्कोर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\