जरुरी जानकारी | टीवी18 ब्रॉडकास्ट का पहली तिमाही का मुनाफा 63.05 प्रतिशत घटकर 60.02 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का 30 जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.05 प्रतिशत घटकर 60.02 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई मीडिया कंपनी टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का 30 जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.05 प्रतिशत घटकर 60.02 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी।

टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 162.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 9.53 प्रतिशत बढ़कर 1,265.05 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,154.98 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 23.65 प्रतिशत बढ़कर 1,244.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कुल खर्च 1,006.07 करोड़ रुपये रहा था।

बीती तिमाही के दौरान, बोधि ट्री और रिलायंस के साथ सौदे की घोषणा के बाद कंपनी के संयुक्त उद्यम वायकॉम18 ने भारतीय उपमहाद्वीप में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच सीजन (2023-2027) के लिए 23,757.5 करोड़ रुपये में विशेष डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\