विदेश की खबरें | शांतिरक्षकों की मदद के लिए तुर्किये के सैनिक कोसोवो पहुंचे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तुर्किये के रक्षा मंत्री ने रविवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाई दे रहा है कि जवान ‘कोसोवो फोर्स’ का बिल्ला लगाए तुर्किये से रवाना होने के बाद कोसोवो पहुंच रहे हैं। कोसोवो में शांति स्थापना के लिए वर्ष 1999 में नाटो ने ‘कोसोवो फोर्स ’ शांति मिशन शुरू किया था।

सर्ब के साथ गत सप्ताह हुई जातीय हिंसा में 30 अंतरराष्ट्रीय सैनिक जिनमें 11 इतालवी और 19 हंगरी के सैनिक शामिल थे और 50 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। घायल सैनिकों में से कुछ की हड्डिया टूट गई और कुछ स्थानीय रूप से उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की चपेट में आने से झुलस गए हैं।

गौरतलब है कि हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब उत्तरी कोसोवो में स्थानीय चुनाव में सर्ब जातीय समूह के बहिष्कार के बाद अल्बानियाई मूल के उम्मीदवारों ने भारी जीत दर्ज की और जब वे कार्यभार संभालने नगरपालिका की इमारत गए तो सर्ब ने उनका विरोध किया।

सर्बिया और उसके पूर्व प्रांत कोसोवो के बीच दशकों से तनावपूर्ण संबंध हैं। ब्रेलग्रेड ने 2008 में कोसोवो द्वारा घोषित आजादी को मान्यता देने से इंकार कर दिया है। दोनों की सीमा पर हुई हिंसा से वर्ष 1998-99 जैसी संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा पैदा हो गया है जिसके बारे में कोसोवो का दावा है कि इसमें 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। संघर्ष के बाद केएफओआर शांति मिशन को तैनात किया गया । मिशन में इस समय करीब 3,800 सैनिक शामिल हैं जिनमें करीब 350 तुर्किये से हैं।

गत सप्ताह सैनिकों के घायल होने के बाद नाटो ने कहा कि वह उत्तरी कोसोवो में 700 अतिरिक्त सैनिकों को भेजेगा।

कोसोवो के प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती ने कहा कि सरकार सर्ब बहुल आबादी वाले चार उत्तरी शहरों में नए सिरे से चुनाव कराने पर विचार कर सकती है, लेकिन पहले हिंसा के लिए जिम्मेदार गिरोहों को वहां से जाना होगा।

लेकिन जातीय सर्ब सर्पस्का लिस्ट पार्टी ने कहा कि वह नए नगरपालिका चुनावों में भाग लेगी, लेकिन सरकार पहले उत्तरी कोसोवो से विशेष पुलिस बलों को वापस बुलाने के साथ ही बहुसंख्यक सर्ब समुदायों के एक संघ की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)