विदेश की खबरें | काबुल हवाईअड्डा योजना को लेकर तालिबान से वार्ता करेगा तुर्की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी साइप्रस में ईद उल अजहा की नमाज के बाद एर्दोआन ने स्वीकार किया कि तालिबान हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए तुर्की की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर थोड़ा ‘‘असहज’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया पर तालिबान के साथ चर्चा की जाएगी।’’

उत्तरी साइप्रस में ईद उल अजहा की नमाज के बाद एर्दोआन ने स्वीकार किया कि तालिबान हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए तुर्की की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर थोड़ा ‘‘असहज’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया पर तालिबान के साथ चर्चा की जाएगी।’’

एर्दोआन ने कहा कि तालिबान ने पहले अमेरिका के साथ वार्ता की है और ‘‘उसके लिए तुर्की के साथ बात करना कहीं अधिक सहज होना चाहिए’’।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह संभावना रखता हूं कि हम उनसे भी इन मामलों पर बात करेंगे और समझौता करेंगे, क्योंकि तुर्की उनकी मान्यताओं को लेकर विरोध नहीं रखता है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि तुर्की हमेशा अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों की तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘शाही शक्तियां’’ अफगानिस्तान में दशकों से हैं, जिनमें पिछले 20 वर्ष भी शामिल है। अमेरिका अफगानिस्तान से अपने बल वापस बुला रहा है।

तालिबान ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान से अन्य विदेशी बलों की वापसी के साथ तुर्की को भी अपने बलों को वापस बुला लेना चाहिए। तालिबान ने तुर्की के हवाईअड्डे के प्रस्ताव को "निंदनीय" कहा था।

एर्दोआन ने तालिबान से अपील की कि वह ‘‘अपने भाई-बहनों की भूमि पर कब्जा’’ समाप्त करे और उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अन्य मुसलमानों से जैसा व्यवहार करना चाहिए, अफगानिस्तान में तालिबान का रुख उसके अनुरूप नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\