देश की खबरें | तुनीषा ने मां को अंतिम कॉल में चंडीगढ़ के लिए टिकट कराने को कहा था : वकील ने अदालत को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पालघर जिले की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि अभिनेत्री तुनीषा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन करके उन्हें चंडीगढ़ का टिकट कराने को कहा था।

पालघर (महाराष्ट्र), 11 जनवरी महाराष्ट्र में पालघर जिले की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि अभिनेत्री तुनीषा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन करके उन्हें चंडीगढ़ का टिकट कराने को कहा था।

टेलीविजन अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता एवं तुनिषा की मां वनीता शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने अदालत को यह जानकारी दी।

शीजान को उनकी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर.डी. देशपांडे ने सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। उस दिन खान की जमानत अर्जी पर फैसला आ सकता है।

शर्मा (21) ने खान के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था। अभिनेत्री शर्मा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे।

खान (28) को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

बुधवार को शिकायतकर्ता वनिता शर्मा की ओर से पेश हुए अधिवक्ता तरुण शर्मा ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अपराध गंभीर है।

तरुण शर्मा ने खान के परिवार के उन आरोपों से इनकार किया कि तुनिषा और उनकी मां के संबंधों में खटास आ गई थी। तरुण शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अदालत को बताया कि तुनिषा ने आखिरी बार अपनी मां को उस दिन (24 दिसंबर) दोपहर तीन बजे फोन किया था और उनसे चंडीगढ़ के लिए टिकट कराने को कहा था।’’

उन्होंने कहा कि शीजान खान ही वह व्यक्ति थे, जिनके साथ तुनिषा को आखिरी बार देखा गया था।

खान के वकीलों शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने अदालत से अभिनेता को जमानत देने का अनुरोध किया, जो वर्तमान में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद है। खान के वकीलों ने कहा कि इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लागू नहीं होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\