खेल की खबरें | तूलिका मान महिलाओं की 78 किग्रा जूडो स्पर्धा के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान ने बुधवार को यहां महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक पक्का कर दिया।

बर्मिंघम, तीन अगस्त भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान ने बुधवार को यहां महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक पक्का कर दिया।

चार बार की राष्ट्रीय चैम्पियन तूलिका (22 साल) पहले मुकाबले में पिछड़ रही थीं लेकिन ‘इपोन’ (प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल जोर से पटकना) की बदौलत न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रयूज को सेमीफाइनल में तीन मिनट के भीतर हराकर फाइनल में पहुंच गयीं।

अब तूलिका का सामना रात में फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन से होगा।

एक अन्य भारतीय दीपक देसवाल पुरूष 100 किग्रा स्पर्धा के रेपशाज में फिजी के तेविता ताकावाया से हार गये।

भारत ने अभी तक जूडो स्पर्धा में दो पदक जीत लिये हैं। एल सुशीला देवी और विजय कुमार ने सोमवार को क्रमश: महिला 48 किग्रा वर्ग और पुरूष 60 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते थे।

बता दें कि 22 अप्रैल को भारतीय जूडो महासंघ की मान्यता रद्द कर दी गयी थी जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिये खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और ट्रायल्स की देखरेख तथा जरूरी बदलावों का सुझाव देने के लिये विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी।

समिति में ओलंपियन जूडो खिलाड़ी कावास बिलिमोरिया, संदीप बायाला और सुनीत ठाकुर के अलावा जूडो मास्टर्स अरूण द्विवेदी और योगेश के धाडवे शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड