टी.एस. तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त

भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी तिरुमूर्ति न्यूयॉर्क में सैयद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे।

जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल अनुभवी राजनयिक टी. एस. तिरुमूर्ति को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत हैं।

भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी तिरुमूर्ति न्यूयॉर्क में सैयद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रह चुके अकबरुद्दीन कई साल से संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थाई प्रतिनिधि हैं और उन्होंने इस वैश्विक मंच पर तमाम मुद्दों पर देश का रुख सफलतापूर्वक रखा है। वह जल्दी ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नयी दिल्ली में, विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में आर्थिक संबंधों के सचिव के रूप में काम कर रहे तिरुमूर्ति को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

सरकार ने नम्रता एस. कुमार को स्लोवेनिया में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया है जबकि जयदीप मजूमदार को ऑस्ट्रिया में भारत का नया राजदूत बनाया है।

मंत्रालय में संयुक्त सचिव दीपक मित्तल को कतर में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

पीयूष श्रीवास्तव को बहरीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी