जरुरी जानकारी | ट्रंप की कंपनी पर कर धोखाधड़ी मामले में 16 लाख डॉलर का जुर्माना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले महीने साजिश रचने और व्यापार संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी समेत कर संबंधी 17 अपराधों में दोषी पाए जाने के बावजूद ट्रंप की कंपनी पर अदालत सिर्फ इतना ही जुर्माना लगा सकती थी। न्यायाधीश जुआन मैनुअल मेर्कान ने कानून के तहत अधिकतम जुर्माना लगाया। हालांकि, यह अधिकारियों के छोटे समूह द्वारा की गई कर चोरी का सिर्फ दोगुना है।
पिछले महीने साजिश रचने और व्यापार संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी समेत कर संबंधी 17 अपराधों में दोषी पाए जाने के बावजूद ट्रंप की कंपनी पर अदालत सिर्फ इतना ही जुर्माना लगा सकती थी। न्यायाधीश जुआन मैनुअल मेर्कान ने कानून के तहत अधिकतम जुर्माना लगाया। हालांकि, यह अधिकारियों के छोटे समूह द्वारा की गई कर चोरी का सिर्फ दोगुना है।
इस मुकदमे में ट्रंप के खिलाफ जांच नहीं हो रही है और उन्होंने अपने अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से कर चोरी करने की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
यह जुर्माना ट्रंप टॉवर के एक घर की कीमत से भी कम है और इससे कंपनी के संचालन या भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन दोष साबित होने से रिपब्लिकन नेता की छवि को नुकसान होगा। उन्होंने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए अभियान शुरू किया है।
ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की अनुषंगी कंपनियों- ट्रंप कॉरपोरेशन पर 8.10 लाख डॉलर और ट्रंप पेरॉल कॉरपोरेशन पर आठ लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
जुर्माने के आदेश के बाद ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह इस फैसले को चुनौती देगा।
बयान के अनुसार, ''न्यूयार्क पूरी दुनिया की अपराध और हत्या की राजधानी बन गया है। फिर भी ये राजनीति से प्रेरित लोग सिर्फ ट्रंप को फंसाना चाहते हैं और उनका यह कभी खत्म नहीं होने वाला शिकार तभी शुरू हो गया था, जब उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)