विदेश की खबरें | इस बार खुद मौजूद रहकर संरा महासभा सत्र को संबोधित करने वाले संभवतः अकेले नेता होंगे ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के लिए न्यूयॉर्क जाने की संभावना है। वह इकलौते ऐसे विश्व नेता होंगे जो इस साल वर्चुअल तरीके से होने वाले इस सत्र को वहां मौजूद रहकर संबोधित करेंगे।
न्यूयॉर्क, 31 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के लिए न्यूयॉर्क जाने की संभावना है। वह इकलौते ऐसे विश्व नेता होंगे जो इस साल वर्चुअल तरीके से होने वाले इस सत्र को वहां मौजूद रहकर संबोधित करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत केली क्राफ्ट ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप महासभा में व्यक्तिगत तौर पर शामिल होकर संबोधन देंगे। वह सभा में व्यक्तिगत तौर पर शामिल होकर संबोधन देने वाले इकलौते विश्व नेता होंगे।’’
यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में नौ की मौत, 40 घायल: अफगान अधिकारी.
संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार महासभा का वार्षिक सत्र वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जाएगा और देशों तथा सरकारों के प्रमुख कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण व्यक्तिगत तौर पर इस वार्षिक सभा में शामिल नहीं होंगे।
193 सदस्य वाले इस संगठन ने गत हफ्ते तय किया था कि विश्व नेता अपने बयान वाले पहले से रिकॉर्ड वीडियो महासभा के लिए देंगे।
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट 3 अगस्त को करेगा कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई.
अमेरिका संयुक्त राष्ट्र का मेजबान देश है और ऐसी संभावना है कि ट्रंप 22 सितंबर को महासभा के 75वें सत्र की आम बहस को संबोधित करेंगे।
अमेरिका पारंपरिक तौर पर ब्राजील के बाद दूसरा वक्ता है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर पहले कार्यकाल में ट्रंप का महासभा में अंतिम संबोधन होगा और वह इस मंच का इस्तेमाल अपनी विदेश नीति की उपलब्धियों का जिक्र करने में कर सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)