विदेश की खबरें | ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ के दौरान अमेरिकियों पर ध्यान केन्द्रित करेंगे ट्रम्प: मीडोज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने कहा कि ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ (आरएनसी) में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी लोगों पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।
वाशिंगटन, 24 अगस्त व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने कहा कि ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ (आरएनसी) में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी लोगों पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।
आरएनसी में ट्रम्प को नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। सोमवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 74 वर्षीय ट्रम्प व्हाइट हाउस के ‘साउथ लॉन्स’ से नामांकन स्वीकार करते हुए अपना भाषण देंगे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.
आरएनसी के 24 से 27 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में उप राष्ट्रपति माइक पेंस (61) को भी एक बार फिर उप राष्ट्रपति पद को रिपब्लिकन उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम भी हाल ही में हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) की तरह अधिकतर ऑनलाइन ही होगा। डीएनसी में जो बाइडेन को औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया जबकि पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिये भारतीय मूल की कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.
व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ मीडोज ने ‘फोक्स न्यूज’ को रविवार को बताया, ‘‘ इस सप्ताह आरएनसी में राष्ट्रपति (ट्रंप) अमेरिकी लोगों पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प को चुनौती देने वाले (डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार) जो बाइडेन के पास करने को कुछ नहीं है, जो हमने उनके कन्वेंशन के भाषण में भी देखा।
मीडोज ने कहा, ‘‘ हम जब उसे देखते हैं....जो बाइडेन के भाषण को सुनते हैं। वह काफी हद तक 2008 में दिए उनके भाषण की तरह है। लेकिन यह भाषणों के बारे में नहीं है... बाइडेन 40 साल से राजनीति में हैं और राजनेता भाषण देते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कुछ ठोस कदम चाहिए। जैसा राष्ट्रपति ट्रम्प ने हर एक दिन किया है। जो बाइडेन ने मुश्किल से दो विधेयक पारित किए होंगे.....’’
उन्होंने कहा कि जो बाइडेन ने 40 वर्ष के राजनीति करियर से अधिक ट्रम्प ने अपने पहले 100 दिन के कार्यकाल में हासिल किया है।
चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, ‘‘ यह कदम उठाने के बारे में है। राष्ट्रपति यह करना चाहते हैं। इस सप्ताह आपको वास्तविक अंतर दिखाई देगा जब हम उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेंगे जो राष्ट्रपति की नीति से वास्तव में प्रभावित हुए हैं।’’
एक सवाल के जवाब में मीडोज ने कहा कि अराजकता और अमेरिकी लोगों के सपने हासिल करने के बीच ट्रंप खड़े हैं।
उन्होंने कहा, “हमें क्या हो रहा है यह जानने के लिये ज्यादा दूर देखने की जरूरत नहीं है देश की सड़क के उस पार, कथित तौर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन था जिन्हें अब दंगे कहा जा रहा है। और यह राष्ट्रपति एक मात्र व्यक्ति हैं जो उसके और अराजकता के बीच खड़े हैं।”
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)