विदेश की खबरें | स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का परिणाम स्वीकार करेंगे ट्रम्प: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होते हैं, तो देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव परिणाम स्वीकार करेंगे।

वाशिंगटन, 25 सितंबर व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होते हैं, तो देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव परिणाम स्वीकार करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केली मेकनैनी ने ऐसे समय में यह बयान दिया है, जब राष्ट्रपति ने तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में हार मिलने की स्थिति में सत्ता के शांतिपूर्वक हस्तांतरण को लेकर प्रतिबद्धता जताने से इनकार करके हाल में विवाद खड़ा दिया है।

यह भी पढ़े | जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संयुक्त राष्ट्र को COVID19 के खिलाफ सहयोग जारी रखने का किया वादा.

मेकनैनी ने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर आश्वासन मांगने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, ‘‘राष्ट्रपति स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि यदि आप यह प्रश्न डेमोक्रेटिक पार्टी से पूछे, तो बेहतर होगा, क्योंकि उसके नेता पहले ही कह रहे हैं कि वे चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं करेंगे।’’

मेकनैनी से पत्रकार ने सवाल किया गया था, ‘‘मैं उस बात का जिक्र कर रहा हूं, जब राष्ट्रपति से यह पूछा गया था कि क्या सत्ता का शांतिपूर्वक हस्तांतरण होगा, तो उन्होंने ‘हां’ नहीं कहा था, इसलिए मैं अब पूछ रहा हूं कि यदि वह चुनाव हार जाते हैं, तो क्या सत्ता का शांतिपूर्वक हस्तांतरण होगा?’’

यह भी पढ़े | श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एलआरटी प्रोजेक्ट के तत्काल निलंबन का दिया आदेश.

प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘दक्षिण कैरोलाइना के डेमोक्रेट नेता जिम क्लिबर्न ने कहा कि ट्रम्प निष्पक्ष चुनाव होने पर जीत नहीं पाएंगे। सीनेटर बारबरा बॉक्सर ने कहा कि ट्रम्प के जीतने का एक मात्र जरिया यह है कि वह उसे चुरा लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने शीर्षक दिया था कि ‘ट्रम्प के जीतने पर डेमोक्रेट परिणाम पर संभवत: भरोसा नहीं करेंगे’। हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि जो बाइडेन को किसी भी हाल में हार नहीं माननी चाहिए।’’

मेकनैनी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करेंगे। वह अमेरिकी लोगों की इच्छा स्वीकार करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने चुनाव में हार की स्थिति में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर प्रतिबद्धता जताते से इनकार कर दिया था और ईमेल या डाक के जरिए मतदान (मेल-इन-बैलेट) को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए इसे ‘‘अनर्थ’’ करार दिया था।

व्हाइट हाउस में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प से सवाल किया गया कि चुनाव में हार मिलने की स्थिति में क्या वह व्हाइट हाउस शांतिपूर्वक छोड़ देंगे?

इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\