विदेश की खबरें | चुनावी बहस में ट्रम्प ने बाइडेन के बेटे पर साधा निशाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडेन ने चुनाव की पहली बहस के दौरान मंगलवार रात अपने बेटे बीयू बाइडेन को एक नायक बताया। बीयू की मौत 2015 में कैंसर के कारण हो गई थी।
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडेन ने चुनाव की पहली बहस के दौरान मंगलवार रात अपने बेटे बीयू बाइडेन को एक नायक बताया। बीयू की मौत 2015 में कैंसर के कारण हो गई थी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं बीयू को नहीं जानता। मैं हंटर (जो बाइडेन के बेटे) को जानता हूं।’’
यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.
उन्होंने आरोप लगाया कि हंटर बाइडेन ने अपने पिता के कार्यकाल (जब बाइडेन उप राष्ट्रपति थे) के दौरान सलाहकार के रूप में काम करते हुए चीन सहित विदेशी हितधारकों से लाखों डॉलर लिए।
ट्रम्प ने यह भी कहा कि हंटर बाइडेन को कोकीन लेने के कारण अपमानजनक तरीके से सेना से हटाया गया था।
यह भी पढ़े | भारत ने कोरोना महामरी से हुई मौतों के सही आंकड़े नहीं दिए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
बाइडेन ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि कई अमेरिकियों की तरह हंटर को भी ‘ड्रग’ लेने की समस्या थी, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान दिया और अब वह इससे उबर चुके हैं।
बाइडेन ने कहा, ‘‘ मुझे मेरे बेटे पर गर्व है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)