विदेश की खबरें | मामूली गड़बड़ी का हवाला देकर चुनाव प्रक्रिया को गलत ठहरा रहे ट्रंप

ट्रंप के दावों को महान्यायवादी विलियम बार समेत चुनाव प्रचार अभियान के समर्थक और सहयोगी तूल देने में लगे हैं।

पिछले महीने ट्रंप ने कहा था, “मेल बैलट से फर्जीवाड़ा होता है।”

यह भी पढ़े | Second Wave of COVID-19 in Pakistan? इमरान ने दी चेतावनी, सर्दियों में आ सकती है कोविड-19 की दूसरी लहर.

गत सप्ताह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच हुई बहस में उन्होंने दावा किया था कि चुनाव में हेराफेरी हो रही है।

उन्होंने कहा था, “जहां तक बैलट का सवाल है, यह त्रासदी है।”

यह भी पढ़े | Corona Virus in Pakistan: पाकिस्तान के स्कूलों में 380 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले.

राष्ट्रपति के दावों के उलट मतदान प्रक्रिया में फर्जीवाड़े की घटनाएं नगण्य हैं।

इस मुद्दे की जांच के लिए ट्रंप द्वारा गठित एक पैनल को भी मतदान में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले।

पांच राज्य नियमित रूप से सभी पंजीकृत मतदाताओं को मतपत्र भेज रहे हैं ताकि वे मेल के द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर मतदान कर सकें।

चार अन्य राज्य तथा डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया नवंबर में यह व्यवस्था शुरू करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)