जरुरी जानकारी | अमेरिका में ट्रंप ने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाया, संसद को किया दरकिनार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक नए राहत पैकेज को अमेरिकी संसद की मंजूरी नहीं मिल पाने के बाद ट्रंप ने यह आदेश जारी किया।

कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक नए राहत पैकेज को अमेरिकी संसद की मंजूरी नहीं मिल पाने के बाद ट्रंप ने यह आदेश जारी किया।

ट्रंप ने न्यूजर्सी के बेडमिंस्टर स्थित अपने निजी फार्म हाउस में चार कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

ट्रंप ने महामारी के दौरान लाखों अमेरिकियों के लिए बेरोजगारी लाख को जारी रखकर आगामी नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में बढ़त लेने की कोशिश की है।

इससे पहले कांग्रेस ने इन भुगतान को खत्म हो जाने दिया था। इसके बाद व्हाइट हाउस और डेमोक्रेट के बीच इस लोकलुभावन पैकेज को आगे बढ़ाने को लेकर गतिरोध और बढ़ गया।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

कांग्रेस (संसद के) के नेताओं के साथ इन प्रशासनिक वार्ताओं से ट्रंप ने खुद को मौटेतौर पर दूर रखा था और उन्होंने अपनी तरफ से बातचीत की जिम्मेदारी व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज और वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन को सौंपी थी।

ट्रंप ने ताजा फैसलों के तहत 400 अमेरिकी डॉलर की साप्ताहिक सहायता देने के साथ ही पेरोल टैक्स और संघीय शिक्षा ऋण को टालने का फैसला भी किया है।

ट्रंप ने बेरोजगारी लाभ के बारे में कहा, ‘‘यह एक सप्ताह में 400 अमरीकी डालर है, और हम इसे डेमोक्रेट के बिना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्यों को इसकी लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा वहन करना होगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संघीय हिस्सा कहां से आएगा। हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया कि पिछले कोरोना वायरस राहत कोष को बचे हिस्से से वह इसके लिए खर्च करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\