विदेश की खबरें | ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय को कलंकित किया है:कमला हैरिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच आधिकारिक बहस (प्रेसडेंशियल डिबेट) के पहले चरण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आचरण की आलोचना की और उन्हें ‘‘पद को कलंकित’’ करने वाला बताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन का समर्थन किया।

वाशिंगटन, 30 सितंबर अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच आधिकारिक बहस (प्रेसडेंशियल डिबेट) के पहले चरण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आचरण की आलोचना की और उन्हें ‘‘पद को कलंकित’’ करने वाला बताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन का समर्थन किया।

ट्रंप और बाइडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव की पहली आधिकारिक बहस मंगलवार रात को ओहायो में हुई।

यह भी पढ़े | Blast in Paris: पेरिस में हुआ बड़ा धमाका, पूरे शहर और आस-पास के उपनगरों में गूंजी धमाके की आवाज.

हैरिस ने सीबीएस न्यूज से साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिकी लोगों में उम्मीदवारों के बीच तुलना करने और उनके बीच अंतर पता करने की क्षमता है। मुझे लगता है कि आज रात एक बहुत स्पष्ट अंतर दिखाई दिया। एक तरफ आपके पास जो बाइडेन हैं जिन्होंने कैमरे में देखा और जिन्होंने लगातार अमेरिकी लोगों से बात की, जो समझते थे कि उस मंच पर कौन महत्वपूर्ण है, जो कि अमेरिकी परिवार है।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘और फिर डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिन्होंने मुझे लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय को कलंकित किया जैसा कि वे पिछले चार वर्ष में करते आए हैं।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.

डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस ने पहले दौर की आधिकारिक बहस समाप्त होने पर यह बात कही।

हैरिस ने रात में भी अनेक ट्वीट करके बाइडेन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\