जरुरी जानकारी | पुतिन को खुश करने, कनाडा के साथ व्यापार युद्ध के लिए ट्रूडो ने की ट्रंप की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रूडो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कनाडा ट्रंप के 25 प्रतिशत शुल्क के जवाब में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क लगाएगा।

ट्रूडो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कनाडा ट्रंप के 25 प्रतिशत शुल्क के जवाब में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क लगाएगा।

उन्होंने कहा, ''आज अमेरिका ने अपने सबसे करीबी साथी और सहयोगी कनाडा खिलाफ व्यापार युद्ध शुरू कर दिया। साथ ही, वे रूस के साथ सकारात्मक रूप से काम करने, झूठ बोलने वाले हत्यारे तानाशाह व्लादिमीर पुतिन को खुश करने की बात कर रहे हैं।''

ट्रंप ने वाशिंगटन के तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों मेक्सिको, कनाडा और चीन के खिलाफ शुल्क लगाया, जिसके कारण इन तीनों देशों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की।

ट्रूडो ने गुस्से में आरोप लगाया कि ट्रंप कनाडाई अर्थव्यवस्था का पूरी तरह पतन चाहते हैं, क्योंकि इससे कनाडा को अमेरिका में मिलाना आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ''ऐसा कभी नहीं होने वाला है। हम कभी भी 51वें राज्य नहीं बनेंगे।''

बाद में मंगलवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने नरमी के संकेत देते हुए कहा कि शुल्क को रोका नहीं जाएगा, लेकिन ट्रंप कुछ समझौता कर लेंगे।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि ट्रूडो ने मंगलवार दोपहर को कनाडा के प्रांतों के प्रधानमंत्रियों के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें बुधवार को ट्रंप से बात करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\