विदेश की खबरें | ट्रंप ने नस्लवाद के मुद्द पर बहस के दौरान श्वेत नस्ली वर्चस्ववाद की निंदा से परहेज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओहायो में बहस का संचालन कर रहे क्रिस वालास के ट्रंप से पूछा,‘‘क्या आज रात आप श्वेत नस्ल का वर्चस्व स्थापित करने वाले और आतंकवादी संगठनों की निंदा करने को तैयार हैं?’’

ओहायो में बहस का संचालन कर रहे क्रिस वालास के ट्रंप से पूछा,‘‘क्या आज रात आप श्वेत नस्ल का वर्चस्व स्थापित करने वाले और आतंकवादी संगठनों की निंदा करने को तैयार हैं?’’

इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं वह सब कुछ कहूंगा जो मुझे वाम पंथ की ओर से दिखाई देगा, दक्षिण पंथ की ओर से नहीं।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ भी करूंगा, मैं शांति देखना चाहता हूं।’’

इस संबंध में और पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा,‘‘ मुझे कोई नाम बताइए।’’

यह भी पढ़े | भारत ने कोरोना महामरी से हुई मौतों के सही आंकड़े नहीं दिए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

इसपर बाइडेन ने कहा, ‘‘प्राउड ब्वायज।’’

प्राउड ब्वायज एक धुर दक्षिणपंथी संगठन है जिसे नस्ली नफरत फैलाने वाला संगठन करार दिया जाता है।

तब ट्रंप ने कहा, ‘‘प्राउड ब्वायज। पीछे चलें, पीछे हटें।’’

इसके बाद उन्होंने वामपंथी फासीवाद विरोधी संगठन पर ध्यान केन्द्रित किया जिसे एंटीफा के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘...किसी को एंटीफा और वाम के बारे में कुछ करना पड़ेगा क्योंकि यह समस्या दक्षिणपंथ की ओर से नहीं है...यह वामपंथ की समस्या है।’’

वहीं बाइडेन ने कहा,‘‘ ये ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने नस्ली घृणा, नस्ली विभेद पैदा करने के लिए हर चीज का इस्तेमाल डॉग विसिल (एक खास तरह के लोगों या समुदाय के लिए भेजे गए संदेश, जिन्हें अन्य लोग नहीं समझ पाते) के तौर पर किया। यह एक व्यक्ति हैं जो अफ्रीकी अमेरिकियों की मदद करने की बात तो करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण एक हजार अफ्रीकी अमेरिकियों में से एक की मौत हो गई है, और अगर यह जल्दी कुछ नहीं करते, तो साल के अंत तक 500 में से एक की मौत होगी, 500 अफ्रीकी अमेरिकियों में से एक की।’’

गौरतलब है कि देश में फासीवाद विरोधी वामपंथी राजनीतिक संगठन के तौर पर एंटीफा के कार्यकर्ताओं ने नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था लेकिन इसके बहुत कम सबूत हैं कि ये लोग प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\