विदेश की खबरें | ट्रंप बाइडन से मिलने के लिए वाशिंगटन पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अगले राष्ट्रपति का विमान बुधवार सुबह मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा। राष्ट्रपति जो बाइडन ट्रंप ओवल ऑफिस के दौरे के लिए व्हाइट हाउस में उनका स्वागत करेंगे। यह सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का एक पारंपरिक हिस्सा है। हालांकि चार साल पहले ट्रंप ने स्वयं इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अगले राष्ट्रपति का विमान बुधवार सुबह मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा। राष्ट्रपति जो बाइडन ट्रंप ओवल ऑफिस के दौरे के लिए व्हाइट हाउस में उनका स्वागत करेंगे। यह सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का एक पारंपरिक हिस्सा है। हालांकि चार साल पहले ट्रंप ने स्वयं इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप की योजना कांग्रेस (संसद) के रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों से मिलने की भी है, क्योंकि वे उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं पर ध्यान केन्द्रित करेंगे तथा देश की राजधानी में रिपब्लिकन पार्टी की जीत के साथ संभावित एकीकृत सरकार बनाने की तैयारी करेंगे।

प्रतिनिधि टॉम एम्मर ने ‘फॉक्स न्यूज’ के “फॉक्स एंड फ्रेंड्स” पर कहा, “ मुझे उम्मीद है कि वह आज एक शानदार संदेश देंगे, जो सभी को जनवरी में होने वाली घटनाओं के लिए तैयार कर देगा।”

एक असामान्य कदम के तहत, ट्रंप के साथ अरबपति एलन मस्क भी इस यात्रा पर थे। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ के व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक में शामिल होने की फिलहाल उम्मीद नहीं है, लेकिन वह प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के साथ ट्रंप की बैठक में शामिल होंगे। ट्रंप ने मंगलवार को एलन मस्क को‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ (सरकारी दक्षता विभाग) का काम सौंपा है।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा कि रिपब्लिक पार्टी के सदस्य ट्रंप के “अमेरिका फर्स्ट” एजेंडे को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि बाइडन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि यह सत्ता परिवर्तन प्रभावी और कुशल हो और वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह आदर्श है।

बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भी इस भावना को दोहराया और कहा कि प्रशासन एक राष्ट्रपति से दूसरे राष्ट्रपति को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया को बनाए रखेगा, जो हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ परंपरा है।

बुधवार की यात्रा महज एक शिष्टाचार भेंट से कहीं अधिक है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस