विदेश की खबरें | ट्रंप और बाइडेन के भारतीय-अमेरिकी समर्थक बहस के निष्कर्ष को लेकर विभाजित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के भारतीय-अमेरिकी समर्थक राष्ट्रपति चुनाव की पहली आधिकारिक बहस (प्रेसडेंशियल डिबेट) के निष्कर्ष को लेकर विभाजित हैं।

वाशिंगटन, 30 सितम्बर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के भारतीय-अमेरिकी समर्थक राष्ट्रपति चुनाव की पहली आधिकारिक बहस (प्रेसडेंशियल डिबेट) के निष्कर्ष को लेकर विभाजित हैं।

ट्रम्प के भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने कहा कि रिपब्लिकन नेता ने पहली आधिकारिक बहस में इस पद पर फिर से काबिज होने की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढ़ाया जबकि बाइडेन के समर्थकों का कहना है कि पूर्व उपराष्ट्रपति अगले चार वर्षों के लिए व्हाइट हाउस में जाने के लिए सफलतापूर्वक आगे बढ़े है।

यह भी पढ़े | Blast in Paris: पेरिस में हुआ बड़ा धमाका, पूरे शहर और आस-पास के उपनगरों में गूंजी धमाके की आवाज.

राष्ट्रपति ट्रंप और बाइडेन ने मंगलवार को ओहायो के क्लीवलैंड में पहली बहस शुरू की और इस दौरान इनके बीच स्वास्थ्य देखभाल, कोरोना वायरस और उच्चतम न्यायालय के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

‘ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह-अध्यक्ष अल मासोन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पुन:निर्वाचन की ओर मजबूती के साथ कदम बढ़ाया है, बहस में बाइडेन को पीछे छोड़ दिया। खेल खत्म।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.

कैलिफोर्निया के भारतीय अमेरिकी अटार्नी हरमीत के ढिल्लन ने बहस का संचालन कर रहे क्रिस वालेस की कथित तौर पर पक्ष लेने के लिए निंदा की।

बाइडेन के समर्थकों का कहना है कि बहस के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति ने सफलतापूर्वक अपना पक्ष रखा और ट्रंप अगले चार साल के लिए पूरी तरह से इस पद के योग्य नहीं है।

राष्ट्रपति 2020 के लिए बाइडेन, राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य अजय जैन भूटोरिया ने कहा, ‘‘बहस के दौरान हमने दो अलग-अलग पुरुषों को भिन्न स्वभाव और दर्शन के साथ देखा। हमने बहस के मंच पर बाइडेन को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जैसे कि वह राष्ट्रपति हों।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\