विदेश की खबरें | ट्रंप प्रशासन हार्वर्ड के लिए संघीय अनुबंधों में 10 करोड़ डॉलर की कटौती करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पहले ही विश्वविद्यालय के लिए अनुसंधान के संबंध में 2.6 अरब डॉलर से अधिक संघीय अनुदान रद्द कर दिया है, जिसने प्रशासन की ओर से अपनी कई नीतियों में बदलाव की मांग को ठुकरा दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकार ने पहले ही विश्वविद्यालय के लिए अनुसंधान के संबंध में 2.6 अरब डॉलर से अधिक संघीय अनुदान रद्द कर दिया है, जिसने प्रशासन की ओर से अपनी कई नीतियों में बदलाव की मांग को ठुकरा दिया है।

सामान्य सेवा प्रशासन के एक मसौदा पत्र में एजेंसियों को विश्वविद्यालय के साथ अनुबंधों की समीक्षा करने और वैकल्पिक संस्था की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रशासन मंगलवार को पत्र भेजने की योजना बना रहा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सबसे पुराने और सबसे संपन्न विश्वविद्यालय हार्वर्ड के खिलाफ तीखी टिप्पणी की है तथा इसे उदारवाद और यहूदी-विरोध का अड्डा बताया है।

हार्वर्ड ने 21 अप्रैल को विश्वविद्यालय के नेतृत्व, प्रशासन और दाखिला नीतियों में बदलाव के लिए प्रशासन के आह्वान पर मुकदमा दायर किया। तब से प्रशासन ने संस्थान के संघीय वित्त पोषण में कटौती की है, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नामांकन को समाप्त करने का कदम उठाया है और इसके कर-मुक्त दर्जे को लेकर चेतावनी दी है।

एक अधिकारी के अनुसार प्रशासन ने नौ एजेंसियों के साथ लगभग 30 अनुबंधों को चिह्नित किया है, जिन्हें रद्द करने के लिए समीक्षा की जानी है। इन अनुबंधों की कुल राशि लगभग 10 करोड़ डॉलर है, जिसमें गृह सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए कार्यकारी प्रशिक्षण भी शामिल है।

जिन एजेंसियों के अनुबंध महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, उन्हें निर्देश दिया जा रहा है कि वे उन्हें तत्काल न रोकें, बल्कि हार्वर्ड के अलावा किसी अन्य संस्था के पास जाने की योजना बनाएं। यह पत्र केवल हार्वर्ड के साथ संघीय अनुबंधों पर लागू होता है, उसके शेष अनुसंधान अनुदानों पर नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े