विदेश की खबरें | ट्रंप प्रशासन की पूर्व सैनिक विषयक विभाग से 80,000 कर्मियों को हटाने की योजना :अंदरूनी परिपत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को प्राप्त एक विभागीय अंदरूनी परिपत्र से यह जानकारी सामने आयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘एसोसिएटेड प्रेस’ को प्राप्त एक विभागीय अंदरूनी परिपत्र से यह जानकारी सामने आयी है।

वीए के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ क्रिस्टोफर सिरेक ने एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों को बताया कि उनका लक्ष्य पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करना है, ताकि 2019 के 4,00,000 से कम कर्मी के स्तर पर वापस आ सकें।

इसके लिए पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन के दौरान हुए वीए विस्तार के बाद भर्ती किये गये हजारों कर्मचारियों को हटाने की आवश्यकता होगी।

अंदरूनी परिपत्र में शीर्ष-स्तरीय कर्मचारियों को अगस्त में पूरी एजेंसी के पुनर्गठन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि ‘कार्यबल का आकार बदला जा सके और उसे मिशन एवं संशोधित संरचना के अनुरूप बनाया जा सके।’

इस परिपत्र में वीए के अधिकारियों को व्हाइट हाउस के सरकार कार्य कुशलता विभाग के साथ मिलकर काम करने को भी कहा गया है।

पूर्व सैनिक पहले से ही वीए में कटौती के खिलाफ़ आवाज उठा रहे हैं, जिसमें अब तक कुछ हज़ार कर्मचारी और सैकड़ों अनुबंधित कर्मी शामिल थे। वीए के कर्मचारियों में 25 प्रतिशत से ज्यादा पूर्व सैनिक ही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\