चार्ल्स के साथ बैठक में कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकी का मुद्दा उठाएंगे जस्टिन ट्रूडो
कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकियों पर चुप्पी साधने के कारण महाराजा की कनाडा में आलोचना हो रही है. ट्रूडो ने रविवार को लंदन में कहा कि वह चार्ल्स के साथ कनाडाई लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करेंगे.
कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकियों पर चुप्पी साधने के कारण महाराजा की कनाडा में आलोचना हो रही है. ट्रूडो ने रविवार को लंदन में कहा कि वह चार्ल्स के साथ कनाडाई लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करेंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘कनाडाई लोगों के लिए इस समय एक राष्ट्र के रूप में हमारी संप्रभुता और हमारी स्वतंत्रता के लिए खड़े होने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है.’’ चार्ल्स कनाडा में राष्ट्र प्रमुख हैं. कनाडा पूर्व उपनिवेशों के ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का सदस्य है. यह भी पढ़ें : पोप के श्वास संबंधी परेशानी से उबरने के संकेत, ‘मेकेनिकल वेंटिलेटर’ की अब जरूरत नहीं: वेटिकन
कनाडा में राजशाही विरोधी आंदोलन बहुत व्यापक नहीं है लेकिन ट्रंप की धमकियों पर महाराजा की चुप्पी ने हाल के दिनों में इस मामले पर चर्चा को बढ़ावा दिया है.
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: दुबई एयरपोर्ट पर फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत, हवाई सेवाएं कुछ हद तक बहाल
Nancy Grewal Stabbed to Death: कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूब स्टार नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, जानें कौन थी वह
US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'
Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO
\