देश की खबरें | आगरा में ट्रक ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रामबाग मार्ग पर गोयल मोड़ के पास सोमवार दो बजे दो बहनें एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं जिससे बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी घायल हो गयी। हादसा तब हुआ जब दोनों बहनें सडक़ पार कर रही थीं।

आगरा,सात नवंबर आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रामबाग मार्ग पर गोयल मोड़ के पास सोमवार दो बजे दो बहनें एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं जिससे बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी घायल हो गयी। हादसा तब हुआ जब दोनों बहनें सडक़ पार कर रही थीं।

पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि छोटी बहन का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि मृतक युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के संबंध में अभी परिजनों की ओर से तहरीर आने का इंतजार है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और खलासी (क्लीनर) को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें सोमवार को शिकोहाबाद से परिचित के घर गमी में शामिल होने जा रही थीं। लेकिन ट्रांस यमुना कालोनी स्थित गोयल अस्पताल के मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बहनों को चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी सीमा (उम्र 35 वर्ष) अपनी चचेरी बहन मधु अग्रवाल पत्नी मोहित अग्रवाल निवासी शिकोहाबाद के साथ गोयल मोड़ के पास सडक़ पार कर रही थीं, तभी तेजी से आते एक ट्रक ने दोनों बहनों को चपेट में ले लिया। सीमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और छोटी बहन मधु गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिन्हें पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\