देश की खबरें | बस की टक्कर से ट्रक पलटा, ट्रक चालक समेत दो लोगों की मोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक (डीसीएम) को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 24 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्नाव (उप्र), 17 नवंबर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक (डीसीएम) को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 24 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक चालक लाल बहादुर (47) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ विजय आनंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में ट्रक पलट गया और उसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस पर सवार मोहित (उम्र करीब 30 वर्ष) की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इस घटना में करीब 24 लोग घायल हुए, जिनमें से 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अन्य 12 लोगों का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\