देश की खबरें | त्रिपुरा ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की, 80 हजार नए मतदाता शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 80,000 से ज्यादा मतदाताओं को शामिल किया गया है। इसके बाद कुल मतदाता 28,13,478 हो गए हैं। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, छह जनवरी त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 80,000 से ज्यादा मतदाताओं को शामिल किया गया है। इसके बाद कुल मतदाता 28,13,478 हो गए हैं। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा में फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, “ हमने ईसीआई (भारत निर्वाचन आयोग) के निर्देश के अनुसार बृहस्पतिवार को सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी। कुल मतदाता 28,13,478 हैं। नौ नवंबर 2022 को मसौदा सूची प्रकाशित होने पर यह संख्या 27.33 लाख थी।”

उन्होंने कहा कि कुल मतदाताओं में 13,98,825 महिलाएं हैं, जबकि ट्रांसजेंडर की संख्या 77 है।

अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची में अपडेशन की अनुमति दी जाएगी।

ब्रू प्रवासी विधानसभा चुनाव में पहली बार अपना वोट डाल पाएंगे। उन्हें मिजोरम से विस्थापित कर दिया गया था और त्रिपुरा में स्थायी पुनर्वास दिया गया है।

उन्होंने कहा, “ 6302 ब्रू परिवारों में से विशेष सारांश संशोधन के दौरान 5505 परिवारों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए।”

अधिकारी के मुताबिक, करीब 800 परिवार निर्धारित पुनर्वास स्थानों पर बसे नहीं हैं, जिस वजह से उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं है। उन्होंने कहा, “ केवल 12-15 प्रतिशत ब्रू मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं और उनके नाम निर्धारित स्थानों पर जाने के बाद सूची में दर्ज किए जा सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now