देश की खबरें | त्रिपुरा: प्रद्योत ने मूल निवासियों से उनके आमरण अनशन में शामिल होने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने राज्य के मूल निवासी समुदाय से उनके आमरण अनशन में शामिल होने की अपील की है, जो बुधवार से शुरू होगा।
अगरतला, 27 फरवरी टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने राज्य के मूल निवासी समुदाय से उनके आमरण अनशन में शामिल होने की अपील की है, जो बुधवार से शुरू होगा।
देबबर्मा, समुदाय के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक संवैधानिक समाधान की मांग कर रहे हैं।
देबबर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि जो लोग त्रिपुरा में बस गए हैं वे वापस जाएं, लेकिन अगर इस छोटे राज्य में ‘घुसपैठ’ जारी रही तो समस्या पैदा होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 90 प्रतिशत मूलवासी भूमिहीन हैं। मैं चाहता हूं कि केंद्र हमारे समुदाय की समस्याओं का समाधान करे।’’
देबबर्मा ने कहा, ‘‘मैं बीमार हूं और अधिक समय तक जीवित नहीं रह पाऊंगा। मेरा कोई परिवार नहीं है। मैं मरने से पहले टिपरासा लोगों के हितों की रक्षा करना चाहता हूं। इसलिए मैं टिपरासा के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे उनके अनशन का समर्थन करें।’’
देबबर्मा राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पश्चिम त्रिपुरा के हताई कटार क्षेत्र में अनशन करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)