देश की खबरें | त्रिपुरा: कांग्रेस ने जनजातीय परिषद चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने शनिवार को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी की जनजातीय शाखा के नेताओं के साथ बैठक की।

अगरतला, 19 जुलाई कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने शनिवार को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी की जनजातीय शाखा के नेताओं के साथ बैठक की।

जनजातीय परिषद के चुनाव अगले वर्ष के प्रारम्भ में होने वाले हैं।

वर्तमान में भाजपा की सहयोगी टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) 30-सदस्यीय परिषद में सत्ता में है, जो राज्य के आदिवासी क्षेत्रों का प्रशासन करती है।

साहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हमने अगले साल होने वाले आदिवासी परिषद के चुनावों के मद्देनजर आदिवासी कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। नेताओं ने चुनावों की संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए संगठन को मजबूत करेंगे।"

बैठक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सब्दा कुमार जमातिया सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड