देश की खबरें | केरल के चार जिलों में रविवार मध्यरात्रि से ट्रिपल लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के उन चार जिलों में रविवार मध्यरात्रि से ट्रिपल लॉकडाउन लागू होगा, जहां राज्य में सबसे अधिक कोविड​​​​-19 के मामले सामने आ रहे हैं। यह लॉकडाउन 23 मई तक लागू रहेगा।

तिरुवनंतपुरम, 16 मई केरल के उन चार जिलों में रविवार मध्यरात्रि से ट्रिपल लॉकडाउन लागू होगा, जहां राज्य में सबसे अधिक कोविड​​​​-19 के मामले सामने आ रहे हैं। यह लॉकडाउन 23 मई तक लागू रहेगा।

तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों की सीमाओं को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सील कर दिया जाएगा, जबकि राज्य के अन्य 10 जिलों में वर्तमान लॉकडाउन जारी रहेगा।

तिरुवनंतपुरम जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, फल ​​और सब्जियां, डेयरी उत्पाद, मांस और मछली, पशु चारा, मुर्गी पालन और बेकरी से संबंधित दुकानें सोमवार से एक दिन छोड़कर खुलेंगी।

अपराह्न 2 बजे तक सभी दुकानें बंद हो जाएंगी, जिसमें घर पर आपूर्ति करने वाली दुकानें भी शामिल होंगी।

बैंक, बीमा और वित्तीय सेवाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करेंगी।

सहकारी बैंक केवल सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक खुले रहेंगे।

दिशानिर्देशों के मुताबिक सुबह 8 बजे से पहले दूध और अखबार बांटने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

उचित मूल्य की दुकानों (राशन/पीडीएस दुकानों) और दूध बूथों को सभी दिन शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति है, जबकि रेस्तरां और होटलों को केवल होम डिलीवरी सेवाओं के साथ सुबह 7 बजे से शाम 7.30 बजे तक काम करने की अनुमति होगी। किसी भी रेस्तरां या होटल में बैठकर भोजन करने और टेक-अवे / पार्सल की अनुमति नहीं होगी।

चिकित्सा की दुकानें, पेट्रोल पंप, एटीएम, जीवन रक्षक उपकरण बेचने वाली दुकानें, अस्पताल और अन्य नैदानिक ​​प्रतिष्ठान सभी दिन काम करेंगे।

केवल आवश्यक सेवाओं वाले व्यक्तियों को ही अपने काम के लिए बाहर निकलने की अनुमति होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\