देश की खबरें | तृणमूल सांसद शरद पवार से मिले; राकांपा ने शेयर बाजार में ‘गड़बड़ी’ की जांच की मांग का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की जिन्होंने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में कथित ‘‘गड़बड़ी’’ की जांच की उनकी मांग का समर्थन किया।

मुंबई, 18 जून तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की जिन्होंने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में कथित ‘‘गड़बड़ी’’ की जांच की उनकी मांग का समर्थन किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस घोटाले में ‘‘सीधे तौर’’ पर संलिप्त हैं। राहुल गांधी ने इसे ‘‘शेयर बाजार का सबसे बड़ा घोटाला’’ करार दिया जिसमें इस माह की शुरुआत में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बाजार में आई गिरावट के कारण निवेशकों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गये।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताकर खारिज कर दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने जांच की मांग की कि आखिर कैसे ‘‘फर्जी एग्जिट पोल का इस्तेमाल कर शेयर बाजार में गड़बड़ी की गई’’।

सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर मंगलवार को अपनी पोस्ट में शरद पवार ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी, सागरिका घोष और साकेत गोखले भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर, एग्जिट पोल के दौरान शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी की जांच करने की मांग को लेकर मुंबई में हैं। राकांपा (शप) इस मामले में उनका समर्थन कर रही है।’’

पवार ने बताया कि तृणमूल सांसदों ने मुंबई स्थित उनके आवास पर सुबह शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत, शरद पवार की बेटी एवं राकांपा (शप) सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व विधान पार्षद विद्या चव्हाण भी मौजूद थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी