देश की खबरें | तृणमूल नेता डेरेक ओ'ब्रायन, महुआ मोइत्रा ने आईयूएमएल प्रमुख थंगल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ ब्रायन और लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल) के प्रमुख पनक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल से शनिवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की।

मलप्पुरम (केरल), 22 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ ब्रायन और लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल) के प्रमुख पनक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल से शनिवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की।

केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए तृणमूल नेताओं के साथ पूर्व विधायक पी वी अनवर भी थे जो विधायक पद से इस्तीफा देने और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से नाता तोड़ने के बाद अब पार्टी के संयोजक हैं।

थंगल ने उनके जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह एक ‘‘दोस्ताना मुलाकात’’ थी और इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

आईयूएमएल प्रमुख ने कहा, ‘‘वे पहले से ही ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन का हिस्सा हैं। चुनाव आने के बीच गठबंधन को मजबूत करना महत्वपूर्ण होगा। हम इस मामले पर यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) में चर्चा करेंगे और फिर आगे के कदम तय करेंगे।’’

अनवर द्वारा फेसबुक पर साझा किए गए ‘पोस्ट’ के अनुसार, ओ’ब्रायन और मोइत्रा शुक्रवार देर रात कालीकट हवाई अड्डे पर पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल नेताओं के मलप्पुरम के मंजेरी जाने की संभावना है, जहां वे पार्टी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में मानव-पशु संघर्ष के बढ़ते मामलों सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

निर्दलीय विधायक अनवर पहले वामपंथियों का समर्थन करते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ सार्वजनिक टकराव के बाद एलडीएफ छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिसके कारण नीलांबुर में उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया।

अनवर ने घोषणा की है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने यूडीएफ को अपना समर्थन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\